सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट एक व दो की ओर से गांव महलाना में यूथ फॉर माय भारत एंड डिजिटल लिट्रेसी विषय पर चल रहे सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
शिविर के छठे दिन सोमवार को स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए रैली निकाली। साथ ही उन्होंने डिजिटल लिटेसी के हानि-लाभ बताए। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने स्कूल में सफाई अभियान चलाया। डिजिटल लिट्रेसी पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई।
प्रतियोगिता में ईशा ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय, आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संध्याकालीन सत्र में स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस शिविर की संयोजिका एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. दिव्याश्री व डॉ. आशा रानी हैं और शिविर में 106 स्वयंसेविकाएं हिस्सा ले रही हैं।