फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
गांव महलाना में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालती टीकाराम कन्या महाविद्यालय की स्वयंसेविकाए। स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट एक व दो की ओर से गांव महलाना में यूथ फॉर माय भारत एंड डिजिटल लिट्रेसी विषय पर चल रहे सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
शिविर के छठे दिन सोमवार को स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए रैली निकाली। साथ ही उन्होंने डिजिटल लिटेसी के हानि-लाभ बताए। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने स्कूल में सफाई अभियान चलाया। डिजिटल लिट्रेसी पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ईशा ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय, आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संध्याकालीन सत्र में स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस शिविर की संयोजिका एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. दिव्याश्री व डॉ. आशा रानी हैं और शिविर में 106 स्वयंसेविकाएं हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें