फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों को पराली न जलाने की दी सलाह

विज्ञापन
सीआरए कॉलेज के एनएसएस ​शिविर में भाग लेते स्वयंसेवक। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। सीआरए कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत ड्रिल एवं शारीरिक व्यायाम से हुई। स्वयंसेवकों ने भदाना गांव का दौरा कर चौपाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, मुरथल के सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास मलिक ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर व्याख्यान दिया। ग्रामीणों को पराली नहीं जलाने एवं अत्यधिक यूरिया के उपयोग से बचने की सलाह दी। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। डिजिटल साक्षरता के महत्व को समझाया। सरकारी डिजिटल सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायंकाल मेंं कॉलेज परिसर में ग्रीन अगेन : रिस्टोरिंग आवर प्लेनेट विषय पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसमें स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही वेस्ट मैनेजमेंट पर भी एक जानकारीपरक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें