सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर चिरस्मी एवं ग्रामी
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए गांव चिरस्मी के सामने अंडरपास बनाने की मांग उठी। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष महावीर चिरस्मी के नेतृत्व में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले एनएच-44 पर चिरस्मी गांव की ओर जाने वाले मार्ग के सामने अंडरपास नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण चिरस्मी, बांय, बड़ौत, दातौली, पट्टी ब्रह्मणान, महावटी, देहरा, डिकाडला, राक्सेड़ा सहित कई गांवों के लोगों को सड़क पार करने में जोखिम उठाना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि फसल के मौसम में ट्रैक्टर-ट्रालियों और भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है और कई बार लंबा जाम लग जाता है। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से बात कर जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।