फोटो : सोनीपत के रोहतक रोड स्थित जोगी धर्मशाला में प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते विधायक
सोनीपत। विधायक निखिल मदान शनिवार को रोहतक रोड स्थित जोगी धर्मशाला में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में शामिल हुए। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इससे पहले उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को स्मरण किया।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि देश तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है और हरियाणा भी प्रगति की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य केवल लाभार्थी बनाना नहीं बल्कि प्रदेश के नागरिकों को जिम्मेदार एवं देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
यह योजनाएं केवल योजनाएं नहीं बल्कि जन कल्याण और सशक्तीकरण का एक मजबूत माध्यम है। इस दौरान जिला महामंत्री तरुण देवीदास, आजाद नेहरा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नीरज आत्रेय, संजय वर्मा, नीरज सोनी, चरण सिंह जोगी, मंडल प्रभारी किरण रोहिल्ला, प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गहलावत, सुनीता लोहचब भी मौजूद रहे।