फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों ने बंदरों से निजात दिलाने की उठाई मांग

Thu, 19 Feb 2026 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में बीडीपीओ अंकुर को मांगपत्र सौंपते जिला पार्षद संजय बड़वासनी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव बड़वासनी, किलोहड़द और शहजादपुर में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बड़वासनी गांव में अब तक 25 से अधिक ग्रामीणों को बंदरों ने घायल कर रखा है। इस समस्या को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बीडीपीओ अंकुर को ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि बंदरों के डर से ग्रामीणों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंदर पकड़ने वाली टीम शहर से बंदरों को पकड़कर गांवों में छोड़ देती हैं जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अब तक केवल 55 बंदर पकड़े गए हैं जबकि खूंखार बंदर अभी भी खुले घूम रहे हैं। जिला पार्षद ने मांग की है कि सभी बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए और घायल ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें