फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में ग्रामीणों ने किया संकीर्तन

Thu, 05 Dec 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लहराड़ा स्थित दादा मोहन दास धाम में 6-7 दिसंबर को होने वाले दो दिवसीय वार्षिकोत्सव को लेकर संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में सुनील बैरागी, बबीता व रितु ने भजन सुनाए। संकीर्तन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

महंत योगी बाबा विजय नाथ महाराज ने बताया कि धाम में 6 दिसंबर दोपहर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा मुरथल स्थित नागे वाला धाम से प्रारंभ होकर मुरथल रोड, अग्रसेन चौक, बस अड्डा, गीता भवन चौक, मिशन चौक, कालूपुर चुंगी होते हुए दादा मोहन दास धाम में पहुंचेगी। बाबा नागा धाम से 1008 महंत योगी बाबा बुधनाथ महाराज की समाधि स्थली की मिट्टी व चरण पादुका लाकर दादा मोहन दास धाम में स्थापित की जाएगी। 7 दिसंबर को सुबह हवन के बाद भंडारा लगाया जाएगा। विजय नाथ महाराज ने वार्षिकोत्सव के लिए क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। संकीर्तन में योगी महंत बाबा प्रेम नाथ महाराज, योगी महंत देवीनाथ महाराज, योगी बाबा महंत ओमनाथ, भगवान दास, बाबा शंभूनाथ सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें