सोनीपत : एसीपी जीत सिंह ने कहा कि चोरी की वारदात रोकने के लिए ग्रामीणों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। इसके लिए गांवों में ठीकरी पहरा शुरू किया जाना चाहिए।
वह गांव कामी में ग्राम प्रेहरी कार्यक्रम के ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ सदर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। एसीपी जीत सिंह ने कहा कि अपराध रोकने में ग्रामीण बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। एसीपी ने कहा कि गांव की समस्या के साथ ही गांव में वृद्ध, बच्चों और महिलाओं को कोई समस्या है तो अपने गांव प्रहरी को अवगत कराएं। वहीं, नशा तस्करी और अवैध धंधों में संलिप्त लोगों के नाम भी पुलिस को बताए। सूचना देने वालों का नाम किसी को नहीं बताया जाएगा। इस दौरान साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि अगर बैंक से संबंधित कोई ठगी होती है तो तुरंत मामले की शिकायत 1930 पर दें, ताकि रुपये के लेनदेन पर तुरंत रोक लगवाई जा सकें।