फोटो 24: सोनीपत के गांव भोगीपुर में बाल्टी में भरा दूषित पानी। संवाद
गन्नौर। गांव भोगीपुर में जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल नंबर 3 से दूषित पेयजल आपूर्ति होने के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण जनस्वास्थ्य विभाग से लेकर एसडीएम कार्यालय में शिकायत कर थक चुके हैं, लेकिन दूषित पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
ग्रामीण सतीश, सुशील, संदीप, सुनील ने बताया कि उनके गांव में लगे ट्यूबवेल से सुबह-शाम सप्लाई होने वाला पानी मिट्टीयुक्त होने के साथ बदबूदार भी है। इस वजह से पीने के पानी को गांव में लगे सबमर्सिबल पंप व खेतों में लगे ट्यूबवेल से लेकर आने के लिए विवश हैं।
उन्होंने बताया कि दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।