फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों को स्वास्थ्य व स्वच्छता की दिलाई शपथ

Sat, 03 Oct 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण।स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कोसली। पंचायत घर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों से आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सरपंच रामकिशन और महाग्राम सचिव जितेंद्र ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सीपीएलओ दयावान, पंच ओम प्रकाश डाबला, ओमबीर, कृष्ण, पुष्पा, पवन, राजेंद्र, मोंटी, मास्टर लखन, रमेश, अशोक सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें