फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुपये के लेनदेन में ग्रामीण ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 12 Oct 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो:41: गोहाना में जींद रोड पर नूरनखेड़ा के पास शव रखकर सड़क जाम करते भावड़ के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव भावड़ के ग्रामीण ने रुपये के लेनदेन व जान से मारने की धमकी मिलने पर जहर निगलकर जान दे दी। इसके विरोध में भावड़ के ग्रामीणों ने नूरणखेड़ा के पास शव को गोहाना-जींद रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी सोमबीर देशवाल ने आश्वासन देकर डेढ़ घंटे में जाम को खुलवाया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन


गांव भावड़ निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि उनके बड़े भाई विकास कार टैक्सी में चलाते थे। विकास का नांदल निवासी प्रवीन व जितेंद्र उर्फ काला के साथ गाड़ियों व रुपये का लेनदेन था। दो-तीन माह पहले विकास ने कार काम करवाने के लिए प्रवीन व जितेंद्र के रोहतक के गांव लाखन माजरा स्थित गैराज में खड़ी की थी। कार को प्रवीन व जितेंद्र ने बेच दिया और विकास को रुपये नहीं दिए। प्रवीन व जितेंद्र ने चार माह पहले विकास से 2.70 लाख रुपये भी लिए थे। इससे पहले भी प्रवीन व जितेंद्र ने गैराज पर खड़ी कार का इंजन तथा अन्य सामान उतार लिया था। जब विकास ने कार व नकदी के लिए हिसाब करना चाहा तो उन्होंने मना कर दिया। इतना ही नहीं प्रवीण व जितेंद्र के कहने पर अन्य व्यक्ति सूबे सिंह ने विकास को धमकी दी। जिसके दबाव मे आकर विकास ने 9 अक्तूबर की रात को जहर निगल लिया और इलाज के दौरान उनकी बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर शाम नूरनखेड़ा गांव के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की। जिस पर एसीपी सोमबीर देशवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, बरोदा थाना प्रभारी

फोटो:41: गोहाना में जींद रोड पर नूरनखेड़ा के पास शव रखकर सड़क जाम करते भावड़ के ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें