फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विक्रांत हांडा बने लायंस क्लब गन्नौर गौरव के अध्यक्ष

Mon, 01 Jun 2026 07:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर शहर में लायंस क्लब गन्नौर गौरव के नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
फोटो 07:
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। लायंस क्लब गन्नौर गौरव ने सोमवार को सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। नामिनेशन कमेटी अध्यक्ष हरीश वाधवा ने बताया कि विक्रांत हांडा को प्रधान, तरुण चुघ को सचिव, प्रवेश मदान को कोषाध्यक्ष व पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा को सेवा कार्य अध्यक्ष चुना गया। उपप्रधान पद के लिए डिंपी मल्होत्रा, साशा वेदी और पंकज खन्ना का चयन किया गया।
पूर्व अध्यक्ष भावना जग्या ने वर्षभर में विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 10 नए परिवार भी लायंस क्लब गन्नौर गौरव से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान और पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन विनय गर्ग मुख्य अतिथि रहे जबकि जनपद संसदीय सचिव शालू वाधवा विशिष्ट अतिथि रहीं। इस दौरान नीरज जग्या, अंकुर वेदी, गौरव त्यागी, महिपाल प्रताप, नवीन मलिक, डाॅ. मनोज, जितेंद्र आहूजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें