फोटो : सोनीपत में हुए त्रिवार्षिक चुनाव के बाद पशुपालन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के न
सोनीपत। हरियाणा राज्य पशुपालन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन-505 (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की जिला सोनीपत इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से विजेंद्र दहिया को जिला प्रधान, मनोज दहिया को जिला सचिव, अनिल शर्मा को जिला कैशियर व गौरव और संदीप को उपप्रधान चुना गया।
बैठक में पशुपालन मंत्री के आवास पर मास डेपुटेशन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय स्तर पर कई बार वार्ता और मांगों पर सहमति बनने के बावजूद उनका क्रियान्वयन नहीं किया गया जिससे कर्मचारियों में रोष है। संवाद