फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीन नियुक्ति विवाद पर कुलपति बोले, आरोप गलत, सभी नियुक्तियां हुईं नियमानुसार

Sun, 14 Jun 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में डीन नियुक्तियों को लेकर उठे विवाद के बीच कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने दो टूक कहा है कि विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों के डीन की नियुक्तियां विश्वविद्यालय अधिनियम-2006 के प्रावधानों के अनुरूप की गई हैं। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई है।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अधिनियम के एक्ट 19(1) में डीन नियुक्ति की प्रक्रिया और अधिकार स्पष्ट रूप से निर्धारित हैं। इसी के तहत सभी संकायों के डीन नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक आवश्यकताओं और अधिनियम के प्रावधानों को ध्यान में रखकर की गई हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. अजय कुमार की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उनमें कोई तथ्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉ. मनोज दूहन को प्रो. अमित गर्ग से पहले फैकल्टी ऑफ एजुकेशन का डीन नियुक्त किया जा चुका था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार एक प्रोफेसर को दो अलग-अलग संकायों का डीन नहीं बनाया जा सकता इसलिए नियुक्तियों में सभी नियमों का पालन किया गया है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 19(1) के अनुसार प्रत्येक संकाय के लिए एक डीन नियुक्त किया जाता है और यह अधिकार कुलपति को प्राप्त है। इसी प्रावधान के तहत पूर्व में भी डीन नियुक्त किए जाते रहे हैं।
प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि डीन नियुक्तियों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है। यह केवल विश्वविद्यालय और कुलपति की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। सभी निर्णय विश्वविद्यालय अधिनियम और स्थापित नियमों के अनुरूप लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें