फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन स्थल बदला

Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन स्थल बदल दिया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 मई से 27 मई तक पलवल के आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगा। पहले यह दुधोला में श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में किया जाना था। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको व महिला तीनों वर्गों के पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन


पलवल में तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से युवा पहलवान अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। पहलवानों ने प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहलवान लगातार अभ्यास कर फिटनेस, दांव-पेच और रणनीतियों पर जोर लगा रहे हैं। प्रतियोगिता से युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिलेगा।
विज्ञापन


-प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल वर्ग में 25 मई को 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलोग्राम के मुकाबले होंगे।

26 मई को महिला वर्ग में 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलो भारवर्ग के मुकाबले होंगे।

27 मई को ग्रीको रोमन वर्ग के 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलो भारवर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें