फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 44 का दोबारा काम शुरू होने पर सबसे पहले गन्नौर के फ्लाईओवर पर दौड़े वाहन

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गन्नौर में निरंकारी स्थल के सामने फ्लाईओवर से गुजरते वाहन - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे 44 के दिल्ली से पानीपत तक चौड़ीकरण का काम 2 साल बाद दोबारा शुरू होने पर वाहन चालकों के लिए राहत देने वाली खबर है। इस नेशनल हाईवे पर सबसे पहला गन्नौर में निरंकारी स्थल के सामने वाला फ्लाईओवर शुरू कर दिया गया है, जिससे वाहनों का गुजरना शुरू हो गया है। वेलस्पन कंपनी को हाईवे निर्माण की जिम्मेदारी देने के बाद सबसे पहले फ्लाईओवर व सर्विस रोड बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे हाईवे पर हादसे कम हो सकें। उसके तहत ही काम किया जा रहा है और पहला फ्लाईओवर शुरू हुआ है। यह माना जा रहा है कि अगले तीन महीने में अन्य कई फ्लाईओवर शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली के मुकरबा चौक से पानीपत तक नेशनल हाईवे 44 की मुख्य सड़क को छह लेन से आठ लेन बनवाने के साथ ही दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड बनवाने के लिए एनएचएआई ने वर्ष 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी से शिलान्यास कराया था। एनएचएआई के अधिकारियों ने शिलान्यास कराने के बाद एस्सल ग्रुप की मेसर्स मुकरबा चौक पानीपत टोल रोड लिमिटेड कंपनी को निर्माण का जिम्मा सौंप दिया था। कंपनी को बिल्ड आपरेशन एंड ट्रांसफर मोड (बीओटी) के आधार पर 2178.72 करोड़ रुपये खर्च करने थे, जिससे निर्माण अवधि से लेकर 17 साल तक कंपनी को टोल वसूलना था। इसके निर्माण को अप्रैल 2019 तक पूरा करना था। लेकिन इसका काम डेढ़ साल 30 प्रतिशत हो सका था और कंपनी ने काम बंद कर दिया था। जबकि नेशनल हाईवे की सडक़ के किनारे व बीच में काफी गहरे गड्ढे खुदाई करके छोड़ दिए गए थे, जिससे दुर्घटनाएं काफी होती है तो वहां आए दिन जाम भी लगता है। इस तरह निर्माण नहीं कर पाने के कारण पहली कंपनी को बदल दिया गया है और उसकी जगह मुंबई की वेलस्पन कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जाम व दुर्घटनाओं के कारण ही उस कंपनी से पहले फ्लाईओवर पर काम शुरू कराया गया, जिससे जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो सके। उसके साथ ही सर्विस रोड का काम भी शुरू किया गया, जिससे उनको भी जल्द से जल्द बनाया जा सके। उससे हाईवे के किनारे के गांवों के लोगों की समस्या दूर हो जाएगी और उससे दुर्घटनाएं खत्म हो जाएगी। इसके तहत ही काम करते हुए सबसे पहले गन्नौर में निरंकारी स्थल के सामने का फ्लाईओवर शुरू कर दिया गया है और उसपर अब वाहन दौड़ने लगे हैं।
--
अगले तीन महीने में कई फ्लाईओवर शुरू होने की उम्मीद
एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर आनंद दहिया ने बताया कि नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का काम तेज कर दिया गया है। इसमें सबसे पहले फ्लाईओवर व सर्विस रोड पर ध्यान दिया जा रहा है। जहां गन्नौर का फ्लाईओवर शुरू किया गया है। वहीं अगले तीन महीने में अन्य कई फ्लाईओवर शुरू होने की उम्मीद है। जिसके बाद जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी तो हादसे भी कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें