फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मार्ग सत्य बोलना सिखाते हैं : आचार्य दीपेश

Sat, 27 Jun 2026 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सरस्वती विहार ​स्थित वीर बंदा बैरागी धर्मशाला में प्रवचन करते आचार्य दीपेश। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा की ओर से सरस्वती विहार स्थित वीर बंदा बैरागी धर्मशाला में दो दिवसीय लघु गुरुकुल की कक्षा शुरू की गई है। शनिवार को पहले दिन मुख्य अतिथि आचार्य दीपेश ने कहा कि राष्ट्र को विश्व गुरु बनाना है तो हर घर-परिवार के सदस्यों को आर्य बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि वेदों के अनुसार जीवन का मूलमंत्र निष्काम कर्म है। अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी और लगन से पालन करना है। आचार्य ने कहा कि वैदिक मार्ग हमें सत्य बोलना, अहिंसा का पालन करना और बड़ों का आदर करना सिखाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेद हमें अंधकार से प्रकाश की ओर व असत्य से सत्य की ओर जीने की प्रेरणा देते हैं। हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहने की शक्ति प्रदान करते हैं ।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष आर्य जगदेव, आर्य संदीप ,आर्य दल सिंह, आर्य रामावतार, आर्य महिपाल, आर्य नवीन, आर्य सुरेंद्र ,आर्य विपिन, आर्य अनूप, आर्य परमेंद्र व आर्य आजाद सिंह दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें