फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्ले कार्ड में उजमा, पोस्टर में हनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस दिवस पर छात्राओं के साथ प्राचार्य डॉ. विपाशा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस दिवस के अवसर पर आयोजित प्ले कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और डेक्लेमेशन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्ले कार्ड मेकिंग में बीएससी फिजिकल साइंस की उजमा, पोस्टर मेकिंग में एमएससी फिजिक्स की हनी और डेक्लेमेशन में बीए प्रथम वर्ष की अनुष्का व बीएससी द्वितीय वर्ष गणित ऑनर्स की ऋतु विजेता रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का आयोजन स्वयंसेविकाओं की रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम, डॉ. पूजा रंजन और डॉ. अंजू अहलावत ने विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, गतिविधियों और समाज के प्रति स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने छात्राओं को सामाजिक सेवा, रचनात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें