फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिजिटल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। राजकीय महिला कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘डिजिटल लिटरेसी फॉर सीनियर सिटीजन्स’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेविकाओं को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता डॉ. मंजीत ने डिजिटल साक्षरता के महत्व और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के उपाय बताए।
विज्ञापन

उन्होंने अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट और अज्ञात स्रोतों से मिली फाइलों को डाउनलोड या खोलने से बचने की सलाह दी। छात्राओं को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके भी बताए गए। डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने और साइबर अपराध की स्थिति में आधिकारिक माध्यमों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान और मंजू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें