फोटो : सोनीपत के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत:
सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म मनाया गया। इस अवसर पर अशोक ऋषभ अंशुल जैन परिवार और रघुवीर सिंह प्रेमचंद जैन परिवार की ओर से शांतिधारा की गई। इसके बाद नूपुर जैन और साक्षी जैन परिवार की ओर से शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया।
मुकेश जैन ने कहा कि सत्य धर्म का मूल आधार है। मन, वचन और कर्म में समानता रखना और जैसा देखा व जाना हो, उसे उसी रूप में कहना सत्य का पालन है। संजना जैन, रीतू जैन और महक जैन ने कहा कि सत्य का पालन आत्मशुद्धि का मार्ग है।
अरुण जैन, मोंटू जैन, नैना जैन और शुभम जैन ने कहा कि सत्य वचन से मन को शांति मिलती है। वहीं रिंकू जैन, विनीत जैन और राजकुमार जैन ने बताया कि रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जैन धार्मिक तंबोला आयोजित किया जाएगा। इसमें जैन धर्म से संबंधित प्रश्नों के साथ पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इस अवसर पर शशि, मधु, रोशनी, रॉकी जैन, विपिन, लोकेश, राकेश, सरिता, भावना, अंजू और दीपाली मौजूद रहे।