फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी के टॉपर प्रदीप सिंह को सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार और वीसी ने दी बधाई

विज्ञापन
यूपीएससी में टॉपर बनने पर प्रदीप सिंह मलिक को लड्डू खिलाते परिजन। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। ओमैक्स सिटी में रह रहे यूपीएससी के टॉपर प्रदीप सिंह का स्वागत किया गया। ओमैक्स सिटी में पहुंचे सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर पहुंचे हैं। ग्रामीण आंचल से निकलकर इस बेहतरीन उपलब्धि को हासिल करने से तेवड़ी गांव से लेकर जिला व प्रदेश में रहने वाले लोगों को नाज है। उन्होंने तेवड़ी गांव के सरपंच रह चुके प्रदीप मलिक के दादा इंद्र सिंह मलिक एवं उनके पिता सुखबीर मलिक के साथ वर्ष 1998 से अपने पारिवारिक संबंधों को भी ताजा किया।
विज्ञापन

--
विधायक मोहनलाल बड़ौली ने यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह को बधाई दी
सोनीपत। राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली ने यूपीएससी में टॉप करने वाले तेवड़ी गांव के प्रदीप मलिक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदीप सिंह ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रदीप सिंह की अचीवमेंट से ग्रामीण क्षेत्र के साथ युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगातार चार बार प्रयास करते हुए हिम्मत न हार कर प्रदीप सिंह ने टॉप किया, वह अनुकरणीय है। प्रदीप सिंह ने गांव, जिला व प्रदेश ही नहीं, देश का नाम भी रोशन किया है।
--
मुरथल यूनिवर्सिटी के छात्र रहे प्रदीप सिंह को वीसी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया
मुरथल यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके प्रदीप सिंह को यूपीएससी में टॉप करने पर वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने ओमेक्स सिटी स्थित आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी और उन्हें विवि की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने बताया कि प्रदीप मलिक ने वर्ष 2012 में डीसीआरयूएसटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक की थी। प्रदीप सिंह विवि के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।ा विवि में प्रदीप मलिक की उपलब्धि से खुशी का माहौल है। वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत संग प्रो. पवन दहिया व पीआरओ प्रवेश गहलोत भी प्रदीप सिंह के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

--
टॉपर प्रदीप मलिक को सम्मानित करेगी गठवाला खाप
गोहाना। गठवाला खाप के दादा बलजीत सिंह मलिक ने बताया िकि खाप की ओर से जल्द ही यूपीएससी टॉपर प्रदीप मलिक को सम्मानित किया जाएगा। गठवाला खाप प्रदीप सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित करेगी, जिसमें सर्वखाप पंचायतों और जाट सभाओं का भी सहयोग हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सर्वप्रथम रहते हुए प्रदीप मलिक ने गठवाला खाप का सम्मान बढ़ाया है। विधायक जगबीर सिंह मलिक और पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने भी टॉपर प्रदीप मलिक को उनकी कामयाबी पर बधाई दी।
--

यूपीएससी के टॉपर प्रदीप सिंह को गुलदस्ता भेंट करते सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन- फोटो : Sonipat

यूपीएससी में टॉपर बनने पर प्रदीप सिंह मलिक को नोटो की माला पहनाकर सम्मानित करते लोग।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें