फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा ढाबे के तीन कर्मी, होमगार्ड समेत 39 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 44 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 39 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से आंकड़ा 3045 के पार पहुंच गया है। इनमें शिवा ढाबा के तीन कर्मी व गन्नौर थाने में एक होमगार्ड भी शामिल है। यहां मंगलवार को 44 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 2708 मरीज ठीक हो चुके हैं और 304 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि मुरथल जीटीरोड स्थित शिवा ढाबा में तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। सेक्टर-15 में दो, गोहाना चौपड़ा कॉलोनी में एक, बाबा कॉलोनी में एक, सेक्टर-12 में एक, जीवन विहार एक्सटेंशन गली नंबर-6 एफ में एक, तारा नगर में एक, ऋषि कॉलोनी में एक, दुर्गा कॉलोनी में एक, जागसी में चार, खंदराई में एक, राजलू गढ़ी में एक, अहीर माजरा में एक, दीपालपुर में एक, सिकंदरपुर माजरा में एक, गुमड़ में एक, गन्नौर पुलिस थाने में एक होमगार्ड, हरसाना में एक, मुरथल में दो और भदाना में एक संक्रमित व्यक्ति मिला। इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें