फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वतंत्रता सेनानी सूरत सिंह मलिक की प्रतिमा का अनावरण किया

Mon, 08 Sep 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव मदीना में पूर्व सरपंच एवं स्वतंत्रता सेनानी सूरत सिंह मलिक का स्मृति स्थल एवं पार्क का निर्माण किया गया है। कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण किया। ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। हमें शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानी स्व. सूरत सिंह मलिक ने अपने जीवन में समाज और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि माना। इस दौरान सरपंच पहलवान अमित मलिक, जयपाल मलिक, पंचायत समिति कथूरा के चेयरमैन प्रदीप मलिक, आहुलाना बारहा प्रधान राज मलिक, पूर्व सरपंच रामचंद्र, मास्टर रामफल, भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल, बलजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें