फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्नताओं में एकता राष्ट्र को बनाती है महान : एसपी सिंह

Mon, 04 Nov 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) क्लब ने रूहदाद-ए-मोहब्बत सूफी धुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संगीत कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एसपी सिंह व विशिष्ट अतिथि दिल्ली स्थित नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रो. सुजाता सेंगर रहीं। कुलपति एसपी सिंह ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति महान है। राष्ट्र की संस्कृति की एक विशेषता है कि विभिन्नता होते हुए भी एकता है। यही एकता हमारे राष्ट्र को महान बनाती है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में टीम भावना विकसित होती है। प्रो. सुजाता सेंगर ने बताया कि भारतीय संस्कृति की विविधता दुनिया भर में जानी जाती है। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में संगीत एक ऐसे पुल का काम करता है जो हमें एकजुट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सूफी परंपराओं की सुंदरता को उजागर किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज पंवार ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। गूंज म्यूजिकल सोसाइटी के सदस्यों ने विभिन्न गजलों की प्रस्तुतियां दीं। इसमें मृदुल ने बिना माही किवे.., भार्गवी की ये तूने क्या किया..., अरुण ने किवे मुखड़े टन.., रजनी ने बोल कफारा.., अक्षय और विपुल ने काली काली जुल्फों गीत से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इस मौके पर डॉ. कविता राठी, डॉ. आरती देवेश्वर, प्रो. रजनी शुक्ला, प्रो. विजय शर्मा, प्रो. सुरेश वर्मा, प्रो. परविंदर सिंह, प्रो. सुखदीप सिंह, प्रो. सुमन सांगवान, प्रो. सुमन गुलिया, प्रो. अंजू, डॉ. मनीषा व डाॅ. स्नेह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें