फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संयुक्त किसान मोर्चा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकालेगी जागृति यात्रा

Wed, 04 Feb 2026 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के एक ढाबे पर किसान जागृति यात्रा के संबंध में प्रेसवार्ता में शामिल वरिष्ठ किसान नेता ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। किसानों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किसान जागृति यात्रा का आह्वान किया गया है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी को कन्याकुमारी से होगी। इसके बाद यह कश्मीर तक समर्थन जुटाएगी।
बुधवार को इस संबंध में सोनीपत में संयुक्त किसान मोर्चे के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर देश के किसानों से व्यापक समर्थन की अपील की है।भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र त्यागी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनवीर सिंह चाचा ने यात्रा व किसानों के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करवाने के लिए भारत के गांव-गांव में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किसान जागृति यात्रा का समापन 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत के साथ होगा।
यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में किसान महापंचायतें, किसान सम्मेलन, पैदल मार्च, ट्रैक्टर मार्च और स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली की किसान महापंचायत में पूरे देश से एकत्र किए गए हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भारत सरकार को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने अमेरिका-भारत के बीच संभावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर भी चिंता जताई गई। इस दौरान राजवीर सिंह, सतनाम सिंह बेहरू, अनिल तालान, नितिन बाल्यान, सुखदेव भोजराज, हाफिज खान, देशपाल रोहणा, और अभिमन्यु कोहाड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें