खिलाड़ियों को दी जा रही सरकारी नौकरी
मनोहरलाल खट्टर ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि पदक पाओ-पद पाओ नीति के तहत खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार, गांव और देश को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि अगर नशा करना है तो खेल, पढ़ाई और मेडल जीतने का करना चाहिए और अच्छे कामों का नशा अपनाना चाहिए।
अरावली पहाड़ियों को नहीं होने दिया जाएगा नुकसान
सोनीपत दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने अरावली के मुद्दे पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अरावली की पहाड़ियों में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है और वहां किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह हर मुद्दे पर बातचीत से भाग रही है और पहले एसआईआर और अब अरावली के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार
इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर चिंता जताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में जो भी घटनाएं हुई हैं, वे बेहद दर्दनाक हैं और इसके लिए वहां की सरकार को पश्चाताप करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को पाकिस्तान जैसे हालात की ओर नहीं बढ़ना चाहिए और पाकिस्तान के पदचिन्हों पर चलने से बचना चाहिए।