फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान और नारी शक्ति का रोडमैप : कृष्णा

विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक कृष्णा गहलावत का स्वागत करती महिला मोर्चा की सदस्य।
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राई हलका की विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि केंद्रीय बजट आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि गांव, गरीब, किसान और नारी शक्ति के समग्र सशक्तीकरण का स्पष्ट रोडमैप है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
सोनीपत से विधायक निखिल मदान ने कहा कि सरकार महिलाओं को लाभार्थी नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला परिषद चेयरपर्सन एवं महिला जिला अध्यक्ष मोनिका दहिया, आजाद सिंह नेहरा, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सतेंद्र दहिया, कुलदीप नांगल, सीमा प्रदीप सबौली, स्वातिका आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें