गोहाना में बरोदा रोड पर बंद रेलवे फाटक के नीचे से गुजरते बाइक सवार और अन्य पैदल राहगीर। -फाइल फ
गोहाना। गोहाना के बरोदा रोड और महम रोड पर लगने वाले लंबे जाम से अब जल्द छुटकारा मिलेगा। प्रदेश सरकार के बजट में बरोदा रोड रेल फाटक पर अंडरपास और महम रोड पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा है। बरोदा रोड और महम रोड पर रोजाना कई बार रेल फाटक बंद होने से जाम लग जाता है। स्कूल के बच्चे, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी घंटों फंसे रहते हैं। एंबुलेंस और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि बजट में इन दोनों प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलना गोहाना के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि अंडरपास और ओवरब्रिज बनने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगी और सफर आसान होगा।
शहर के लोगों ने बजट के इस फैसले को शानदार बताया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से इन दोनों फाटकों पर जाम की समस्या बनी हुई थी। पुलों का निर्माण होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।