सोनीपत। लघु सचिवालय में 5 मार्च को होनी वाली जिला विकास समन्वयन एवं मूल्यांकन समिति (डीआईएसएचए) की बैठक को लेकर सोमवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नवीनतम होनी चाहिए।
सभी रिपोर्ट का डेटा स्पष्ट रूप से होना चाहिए। पिछली रिपोर्ट की नवीनतम रिपोर्ट के साथ तुलना होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
बैठक के दौरान 67 मुद्दों पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो सभी योजनाओं की रिपोर्ट के अंत में टिप्पणी अवश्य लिखे, जिससे रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस योजना की रिपोर्ट है, उस योजना का विवरण अवश्य लिखा हो। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, डॉ. निर्मल नागर, प्रवेश कादियान, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीआरओ सुशील शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना भी उपस्थित रहे।