फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता : 30 में से 27 हरियाणवी स्पेन में दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), सोनीपत में ट्रायल के आधार पर अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 30 पहलवानों का चयन किया गया। जिसमें हरियाणा के पहलवान छाए रहे। ग्रीको रोमन व महिला वर्ग में जहां सभी 20 भारवर्ग में हरियाणा के पहलवानों ने स्पेन का टिकट कटाया। वहीं फ्री स्टाइल वर्ग में भी 10 में से सात प्रदेश के ही पहलवान चयनित हुए। ट्रायल के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे। वहीं सांसद रमेश कौशिक और विधायक निर्मल चौधरी ने भी चयनित पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन स्पेन में 17 से 23 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को को साई सोनीपत में पुरुष व महिला पहलवानों के ट्रायल आयोजित हुए। शाम तक चले मुकाबलों के बाद 30 पहलवानों का चयन किया गया है। इनमें 10 पहलवान ग्रीको रोमन, 10 महिला वर्ग तो 10 फ्री स्टाइल के हैं। सुबह 10 बजे संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर ट्रायल का शुभारंभ कराया। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी, साई की कार्यकारी अधिकारी ललिता शर्मा, ग्रीको रोमन के चीफ कोच हर गोबिंद सिंह और फ्री स्टाइल टीम के चीफ कोच जगमिंद्र सिंह, कोच महाबीर सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहतास सिंह, सचिव राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
इन पहलवानों का किया गया चयन
ग्रीको रोमन में पानीपत के ललित (55), झज्जर के सुमित (60), हरियाणा के विनय (63), सोनीपत के आशु (67), झज्जर के विकास (72), सोनीपत के सजन (77), सोनीपत के रोहित दहिया (82), सोनीपत के सुनील (87), पानीपत के नितेश (97) और रोहतक के प्रवेश (130) ने कुश्तियां जीतकर टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन

इंसेट
फ्री स्टाइल वर्ग
झज्जर के अमन (57), सोनीपत के आकाश दहिया (61), फतेहाबाद के अनुज (65), रोहतक के प्रविंद्र (70) पानीपत के सागर जागलान (74), हिसार के चंद्रमोहन (79), उत्तर प्रदेश के जोंटी (86), हिसार के प्रवीन (92), पंजाब के साहिल (97) और दिल्ली के अनिरुद्ध (125) का चयन किया गया है।
इंसेट
महिला स्टाइल वर्ग
हिसार की अंकुश (50), हिसार की अंतिम (53), रोहतक की आरती (55), रोहतक की सीतो (57), रोहतक की मानसी (59) रोहतक की शेफाली (62), भिवानी की भतेरी (65), फतेहाबाद की आरजू (68), रोहतक की रितिका (72) और रोहतक की प्रियंका (76) का चयन किया गया है।
अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए तीनों वर्ग के पहलवानों का ट्रायल लिया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन के बलबूते हरियाणा के पहलवानों ने अपना चयन कराया है। इसके लिए संघ की तरफ से कराए गए रैंकिंग टूर्नामेंट का सबसे अधिक फायदा हरियाणा को हुआ। रैंकिंग टूर्नामेंट से पहलवान बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। अब यह स्पेन में भी इतिहास रचेंगे।- सांसद बृजभूषण शरण सिंह, अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें