फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : जमकर बरसे मेघा, 70.33 एमएम बारिश से बनी जलभराव की स्थिति, बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम में आए बदलाव से जिले में शुक्रवार को दिनभर झमाझम बारिश हुई। 24 घंटे में जिले में औसतन 70.33 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर की सड़कों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलमग्न सड़कों पर वाहनों के बंद होने से चालक अपने वाहनों को धक्के लगाते नजर आए। गलियों में जलभराव के कारण मकानों व दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे। दिनभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

मानसून ने जुलाई माह में जिले में दस्तक दी थी। मौजूदा समय में मानसून अपने अंतिम चरण में है। कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव से जिले में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिनभर जिले में झमाझम बारिश होती रही। बारिश से अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तापमान में गिरावट बनी रहेगी। जिले में सबसे अधिक बारिश सोनीपत ब्लॉक में हुई। यहां 24 घंटे में 103 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि सबसे कम बारिश गन्नौर में 45 एमएम हुई। जिले में झमाझम हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
वाहनों को धक्का लगाते रहे वाहन चालक
शुक्रवार को हुई बारिश से शहर के गीता भवन चौक, ककरोई चौक, सब्जी मंडी, शनि मंदिर पुराना अंडरपास, सेक्टर-14, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली सहित अन्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। सड़कों पर दो से ढाई फुट तक पानी भरने से कई वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए। इससे कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। जलमग्न सड़कों पर वाहन चालक अपने वाहनों को धक्का मारकर निकालते नजर आए। ककरोई चौक पर दो से ढाई फुट पानी भरने से तालाब बनी सड़क पर वैन बंद हो गई। जिससे जाम की स्थिति बनती देख वहां तैनात होमगार्ड जवान ने वैन को धक्का मारकर सड़क किनारे कराया और यातायात सूचारू किया। शहर की सड़कों पर दिनभर यही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश
ब्लॉक बारिश
सोनीपत 103 एमएम
गन्नौर 45 एमएम
गोहाना 77 एमएम
खरखौदा 75 एमएम
खानपुर कलां 69 एमएम
राई 53 एमएम
--
बादशाही रोड पर जलमग्न हुई सड़क
गन्नौर। क्षेत्र में हो रही बारिश से शहर के लगभग सभी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों व गलियों में हुए जलभराव ने अधिकारियों के पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने के दावों की पोल खोल कर रख दी। शहर के कई क्षेत्रों में बारिश से सीवर ओवरफ्लो हो गए है। सड़कें भी पानी से लबालब रहीं। शहर के रेलवे रोड, नगर पालिका रोड, बादशाही रोड, ईदगाह रोड, पांची रोड, खेड़ी रोड के अलावा अशोक नगर, किशनपुरा, केडी नगर, शास्त्री नगर, बसंत विहार, अनुप नगर, सर्राफा मार्केट सहित शहर के अन्य इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
मौसम में आए परिवर्तन के बाद जिले में देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है। 24 घंटे में जिले में औसतन 70.33 एमएम बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सप्ताह के अंत तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।- प्रो. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें