गोहाना। गोहाना थाना क्षेत्र के गांव बरोदा-बुटाना मार्ग पर सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर गड्डे में गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई।
गांव बरोदा निवासी 29 वर्षीय विक्की दिल्ली की एक निजी कंपनी के तहत बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह छुट्टी पर घर आए थे। उनके भाई विक्रम ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात 11 बजे विक्की बाइक लेकर खेत में जा रहे थे। जब वह बुटाना रोड पर पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विक्की बाइक लेकर गड्ढे में गिर गए। बाइक बिक्की के ऊपर गिरने से सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की है। संवाद