फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मां को गाली देने पर की थी ताऊ के बेटे की हत्या

Mon, 13 Apr 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जगदीशपुर स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के पास रविवार को टैक्सी चालक की हत्या में गिरफ्तार चचेरे भाइयों ने मां से गाली-गलौज करने पर हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। षड्यंत्र की आरोपी उनकी मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गांव भूर्री निवासी जयप्रकाश ने राई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनका छोटा बेटा संदीप (39) सबौली के ग्रामीण की इको वैन को 15 सौ रुपये रोजाना के किराये पर टैक्सी के रूप में चलाता था। रविवार दोपहर को वह विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 के पास खड़ा था तो भतीजों सुजल व शिवम ने हमला कर दिया था।
उनके बेटे पर लाठी-डंडे, लात-घूसों और पत्थर से हमला किया गया था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने हमला कराने का आरोप छोटे भाई चिंताराम की पत्नी व सुजल और शिवम की मां गौरव पर लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया जहां से शिवम व सुजल को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया जबकि उनकी मां को जेल। महिला विवि में ही कार्यरत थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी। बताया जा रहा है कि युवक ने रविवार को आरोपियों की मां को कॉल कर गाली-गलौज की थी। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी के चलते मां की बेइज्जती का बदला लेने के लिए युवकों ने ताऊ के बेटे की जान ले ली।


एक आरोपी की 29 अप्रैल को थी शादी
मामले में एक आरोपी की शादी 29 अप्रैल को तय थी लेकिन हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद अब परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें