फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध हथियार रखने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना कुंडली की पुलिस ने अवैध हथियार की एक घटना मे संलिप्त दूसरे आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के रहने वाले गुलफाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल को थाना कुंडली में नियुक्त मुख्य सिपाही विकास ने अपनी टीम के साथ जीटी रोड पर रोडियो ड्राइव के पास से गांव हलालपुर निवासी विक्रम उर्फ सोनू को एक देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसकी गाड़ी से भी पांच कारतूस मिले थे। पुलिस ने अब गुलफाम का गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त आरोपी रणबीर उर्फ मोनू निवासी नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी प्रिंस ने थाना कुंडली में शिकायत दी थी कि एक दिन पूर्व गांव सबौली से उसकी बाइक चोरी हो गई। थाना कुंडली की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक नरेश ने अपनी टीम के साथ जांच करते हुए आरोपी रणबीर को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें