फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऊंचाहार 10 और शान-ए-पंजाब 7 घंटे देरी से पहुंची

Thu, 25 Dec 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे के अलावा पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते बुधवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 10:18 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 6:01 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 5:39 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2:59 घंटे की देरी पहुंचीं।
विज्ञापन

इसके अलावा कालका शताब्दी एक्सप्रेस 2:28 घंटे, जम्मूतवी 3:18 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 1:52 घंटे, जम्मू मेल 1:38 घंटे, 64471 सवारी गाड़ी 1:12 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची। वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 6:50 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:35 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2:49 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 1:48 घंटे, जम्मू मेल 2:12 घंटे, संभलपुर एक्सप्रेस 2:12 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 3:09 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 1:08 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 1:23 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।

फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें