फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीएमश्री विद्यालय छतेहरा और बेगा में होंगे कलरफुल डस्टबिन, लगेंगे औषधीय पौधे

Thu, 25 Dec 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से वर्ष 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में जिले के 2 शेष बचे पीएमश्री राजकीय विद्यालयों को 2.30 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बजट की राशि स्वच्छता योजना, हर्बल गॉर्डन में औषधीय पौधे लगाने, विज्ञान एवं गणित विषय पर गतिविधियों जैसे कार्यों पर खर्च की जाएगी। इन विद्यालयों को बजट की राशि मार्च 2026 तक 100 फीसदी संबंधित कार्यों पर खर्च करनी होगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जिले में कुल 11 पीएमश्री राजकीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 9 को सत्र के शुभारंभ पर विभिन्न कार्यों के लिए बजट जारी किया गया था जबकि 2 विद्यालय अब तक इससे वंचित थे। परिषद ने अब समग्र शिक्षा के तहत दोनों को बजट जारी किया है।
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि गांव छतेहरा व बेगा के पीएमश्री राजकीय विद्यालय को कलरफुट डस्टबिन के लिए 20-20 हजार रुपये, जैविक खाद (केंचुओं के लिए) 20-20 हजार व हर्बल गॉर्डन में औषधीय पौधे लगाने के लिए 30-30 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी 11 पीएमश्री विद्यालयों के लिए विज्ञान एवं गणित विषय पर गतिविधियों के लिए 1000 रुपये प्रति विद्यालय की राशि दी गई है। दो विद्यालयों के बीच संवाद जैसी गतिविधियों के लिए 3000 रुपये प्रति जारी की गई थी। साथ ही इन विद्यालयों में पढ़ रहीं 23 दिव्यांग छात्राओं के लिए 2000 रुपये प्रति छात्रा के हिसाब से 46,000 रुपये का बजट विद्यालयों को सौंप है।
विद्यालय प्रबंधन उक्त राशि को विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए खर्च कर सकेंगे। विद्यालयों को निर्देशानुसार ही बजट को खर्च करना होगा। इसका ब्योरा विभाग को देना अनिवार्य रहेगा। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें