फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मरीजों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र होगा शिफ्ट

Mon, 03 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नए अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाद बनाए जा रहे स्लैब। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए अब अल्ट्रासाउंड केंद्र को नई जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड केंद्र को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड ओपीडी 51 नंबर के हाल में चल रही है, जहां रोजाना 150 से 200 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। जगह कम होने और भीड़ ज्यादा होने की वजह से मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने केंद्र को अधिक व्यवस्थित और खुली जगह में शिफ्ट करने का फैसला लिया है।

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से नए केंद्र में आधुनिक अल्ट्रासाउंड सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे जांच और भी सटीक और तेज होगी। साथ ही मरीजों के बैठने के लिए स्लैब और बेंच भी बनाई जा रही हैं ताकि उन्हें आराम मिल सके।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नई व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों को भीड़ और अव्यवस्था से राहत मिलेगी और रिपोर्ट समय पर मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नागरिक अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें