सोनीपत। कच्चे क्वार्टर बाजार में नगर निगम व पुलिस विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार व पुलिस विभाग के उप निरीक्षक जयभगवान के नेतृत्व में यह अभियान चला गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे काफी अतिक्रमण कर रखा था। तभी टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया।
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को चलाए गए अभियान के दौरान दुकानदारों को अपनी हद में ही सामान रखने की हिदायत दी। कच्चे क्वार्टर बाजार में सड़क 40 फीट की थी जो अब 24 फीट की रह चुकी है। आए दिन दुकानदार दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रहे हैं और दायरा बढ़ा रहे हैं जिसके कारण सड़क सिमट कर रह गई हैं। सड़क के सिमटने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों की समस्या को देखते हुए टीम ने अभियान चलाया और जो दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण किए हुए मिले उनके सामान का हटवाया गया।