फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उदित कंबोज ने जीता एकल खिताब, चंद्रिल-लक्षित सूद की जोड़ी रही युगल वर्ग में विजेता

Sat, 13 Dec 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :51: सोनीपत के राई स्थित हरियाणाा खेलकूद विवि में आयोजित अ​खिल भारतीय टेनिस प्रतियोगिता के
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में आयोजित अखिल भारतीय टेनिस संघ की मेन्स रैंकिंग एवं प्राइज मनी प्रतियोगिता में उदित कंबोज एकल वर्ग का खिताब जीता। वहीं चंद्रिल-लक्षित सूद की जोड़ी युगल वर्ग में विजेता रही। समापन समारोह में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के कुलपति व उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी और भारत रैंकिंग-15 उदित कंबोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जतिन नैन को 6-1, 6-3 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। युगल फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त चंद्रिल सूद और लक्षित सूद की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए थारुन विक्रम और निशिथ एन को 6-2, 6-3 से मात देकर खिताब जीत लिया।

विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि हार जीत हर खेल में होती है। जीत के बाद भी मेहनत को नहीं छोड़ना चाहिए और हार के बाद सदैव दोगुनी मेहनत करनी चाहिए। कड़ा परिश्रम ही सफलता दिलाता है। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार जसविंदर सिंह, प्रो. योगेश चंद्र ठाकुर, विनोद शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप, डॉ. चेतना शर्मा, मुख्य रेफरी शनीष मणि मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें