फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर दो युवकों से ठगी

Thu, 22 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/खरखौदा। मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर दो युवकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव रोहणा के पेट्रोल पंप कर्मी से ऑनलाइन पैसा कमाने के चक्कर में 1.49 लाख रुपये ठगे हैं। साथ ही गांव बोहला के निजी कंपनी कर्मी से ऑनलाइन टास्क के लालच में 1.25 लाख रुपये ठगी लिए है। पुलिस ने अलग-अलग थाना में मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बोहला गांव के प्रवीन ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह अंबाला की एक कंपनी में काम करते हैं। 2 अप्रैल को उनके पास टेलीग्राम पर मैसेज आया, जिसमें प्रतिदिन 1000 से 1500 रुपये तक कमाने का झांसा दिया गया था। अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 125433 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जब उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला, तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया।
रोहणा गांव के त्रिलोक ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। एक युवती ने कॉल कर बताया कि अगर वह 50 हजार रुपये का ऑनलाइन निवेश करते है तो उन्हें मार्केट ट्रेडिंग के माध्यम से लाभ मिलने लगेगा। इस तरह युवती ने उनसे 149555 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें