फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुजुर्ग की गांव के दो युवकों ने ईंट से पीट-पीटकर की हत्या

Fri, 14 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :21: भाना (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गोहाना । गांव मुंडलाना में बुधवार देर रात बुजुर्ग भाना (65) की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह गांव में बने तालाब को ठेके पर लेकर मछली का पालन करते थे और वहीं पर बने कमरे में रहते थे। वारदात के समय उनके साथ गांव का ही व्यक्ति मौजूद था।
विज्ञापन

हत्या की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और भाना के बेटे की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया।
बलराम ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके पिता भाना तालाब के पास बने कमरे में रहते थे। बुधवार रात को भी वह वहीं ठहरे हुए थे। कमरे पर गांव का अजमेर भी मौजूद था।
देर रात गांव के दो युवक मोहित और मोनू वहां पहुंचे। दोनों युवक शराब के नशे में थे। उनकी किसी बात को लेकर पिता से विवाद हो गया। इस पर उन्होंने उनके पिता पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार करने लगे। आरोपियों ने पिता के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान अजमेर को भी चोटें आईं। वारदात के बाद हमलावर वहां से भाग गए। जानकारी मिलते ही वह पिता को लेकर अस्पताल गए मगर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को बलराम ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
बुजुर्ग के बेटे के बयान पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिवार ने हत्या के कारणों से अनभिज्ञता जताई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। -इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें