फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुजुर्ग से पता पूछने के बहाने दो अंगूठियां और सोने की चेन ले भागे दो युवक व महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। मेन बाजार में शातिरों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से सोने के जेवरात ठग लिए। दो युवकों और एक महिला ने बुजुर्ग से पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की और फिर उन्हें झांसे में लेकर दो सोने की अंगूठियां और चेन उतरवा ली। पीड़िता के बेटे ने पुराना शहर पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गढ़ शहजानपुर निवासी सुरेंद्र ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह मुरथल अड्डा स्थित श्रीराम फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान चलाते हैं। वह अपनी पत्नी सुषमा के साथ दुकान पर रहते हैं। उनकी मां विमला (65) भी अक्सर दुकान पर आती-जाती रहती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को उनकी मां दुकान पर आई हुई थीं। दोपहर को वह दवा लेने के लिए थाना दरवाजा की ओर गई थीं। इसी दौरान मैन बाजार में आर्य स्कूल वाली गली के पास उन्हें दो व्यक्ति व एक महिला मिले। आरोप है कि तीनों ने पहले उनसे किसी स्थान का पता पूछा और बातचीत में उलझा लिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला के सोने के जेवरात उतरवा लिये। सुरेंद्र के अनुसार जब वह अपनी मां के पास बाजार में गए तो उन्हें पूरी घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक दिन पहले एक अन्य महिला को बनाया था निशाना
इसी तरह दो युवकों व एक महिला ने काठ मंडी की बबीता को बातों को उलझाकर उनके आभूषण ठग लिए थे। उनके साथ कच्चे क्वार्टर के पास वारदात हुई थी।
-बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर सोने के आभूषण ले भागने की शिकायत मिली थी। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।


प्रविंद्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें