फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस लाइन की लिफ्ट फंसने से महिला सिपाही के दो साल के बेटे की मौत, घटना के बाद पुलिस प्रशासन स्तब्ध

Mon, 18 Aug 2025 10:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत

सार

एक माह पहले ही उनका अस्थाई तौर पर कुरुक्षेत्र से सोनीपत तबादला हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
लिफ्ट में फंसकर दो साल के बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने है। ब्लॉक सी में लिफ्ट में फंसने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना को जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। हादसे में मृत हुए बच्चे उद्धवंश की मां प्रियंका हरियाणा पुलिस महिला में सिपाही के पद पर तैनात हैं।  

विज्ञापन

एक माह पहले ही उनका अस्थाई तौर पर कुरुक्षेत्र से सोनीपत तबादला हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिवार के साथ पुलिस लाइन में मातम का माहौल हो गया। 
विज्ञापन

सोनीपत पुलिस कमिश्नर ममता सिंह और पुलिस अधिकारियों ने परिवार से की मुलाकात की। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही हैं। मासूम की इस तरह मौत होने से परिजन मातम में डूब गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें