फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से दो बराती घायल

Wed, 29 Apr 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव गढ़ी सिसाना में शादी समारोह के दौरान तेज रफ्तार कार ने दो बरातियों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। रोहतक के गांव घामड़ निवासी तुषार ने खरखौदा थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

तुषार ने बताया कि वह 26 अप्रैल की रात अपने पिता के साथ बरात में गए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे जब सभी बराती वापस लौट रहे थे तभी गली में खड़ी गाड़ियों की ओर जाते समय सामने से झज्जर के गांव बादली निवासी संदीप उर्फ पोका अपनी कार को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए आया।
कार चालक ने पहले उन्हें टक्कर मारी और फिर पैर को कुचलते हुए कार निकाल ले गया। इसके बाद पीछे आ रहे गांव साकोल बहादुरगढ़ निवासी समीर अहलावत को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार गली में खड़े जनरेटर से टकरा गई। आरोप है कि चालक ने शराब पी रखी थी और वह मौके से कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें