गोहाना। उपमंडल में दो शिक्षकों को स्टेट अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पीएमश्री राजकीय स्कूल छतैहरा में पीजीटी अंग्रेजी कृष्ण सिवाच और राजकीय स्कूल, जौली में कार्यरत पीजीटी राजनैतिक विज्ञान की शिक्षिका मीनू गोयल शामिल हैं।
कृष्ण सिवाच ने बताया कि शिक्षा विभाग में उन्होंने अक्टूबर 2000 में सेवा शुरू की थी। स्टेट अवाॅर्ड के लिए उसका केस वर्ष 2025 में भेजा गया था। उन्हें स्टेट अवाॅर्ड बेहतर शैक्षणिक कार्य, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम, टेबलेट आधारित डिजिटल शिक्षा के लिए प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों ने भी स्टेट अवाॅर्ड में बढ़त दिलाई।
पीजीटी राजनैतिक विज्ञान मीनू गोयल ने बताया कि स्टेट अवाॅर्ड के लिए उसका केस वर्ष 2024 में भेजा गया था। स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाया। इसके अतिरिक्त युवा संसद कार्यक्रम, अभिभावकों व विद्यार्थियों के साथ बेहतर तालमेल स्टेट अवार्ड का आधार बना। उसने शिक्षा विभाग में वर्ष 2004 से सेवाएं शुरू की हैं।