फोटो : सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र में प्र
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की नकल रहित परीक्षा के दावों की पोल खुल रही है। शुक्रवार को जिलेभर के 68 केंद्रों में कक्षा 12वीं की राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई। इस दौरान बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और जटवाड़ा व अटेरना के परीक्षा केंद्रों से दो विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
बोर्ड की टीम ने दोनों की यूएमसी बनाई। सोनीपत जिले के 7 उड़नदस्तों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों में छापे डाले। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश 11:30 बजे शुरू हो गया था। इस दौरान एडमिट कार्ड, पहचान पत्रों की गहनता से जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान विषय की बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को 97 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए 7024 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6927 विद्यार्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
शुक्रवार को 68 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। हालांकि इसके बावजूद गन्नौर ब्लाक के कई परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक रूप से लोगों का जमावड़ा दिखाई दिया।