फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दोहरे हत्याकांड के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, सात दिन के रिमांड पर

Wed, 01 May 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव लाठ में दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत : पुलिस प्रवक
विज्ञापन
गोहाना। गांव लाठ में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक के चुलियाना निवासी भूमित उर्फ जमेटरी और लाठ निवासी रवि उर्फ तिवारी है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव लाठ के अड्डे पर 15 सितंबर की सुबह बाइक व गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सेवानिवृत्त दो फौजियों रमेश व राज सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। गोलीबारी के दौरान गांव जौली के गुरचरण को भी पैर में गोली लगी थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले थे।
सदर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मंजीत के बयान पर पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। वहीं पुलिस ने मृतकों का पुलिस निगरानी में दाह संस्कार कराया था। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दो और आरोपियों भूमित उर्फ जमेटरी व रवि उर्फ तिवारी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें