फोटो 37: सोनीपत के गांव खेवड़ा में पदक विजेता बॉक्सिंग खिलाड़ियों का स्वागत करते काेच व अन्य
सोनीपत। राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेवड़ा अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश के नोएडा में 21 से 23 दिसंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव खेवड़ा में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
कोच सुधीर ने बताया कि सब जूनियर वर्ग के 38 किलो भार वर्ग में खेवड़ा के पंकज आंतिल ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग के 86 किलो में नांदनौर के क्रिस आंतिल ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों का चयन फरवरी 2026 में हाेने वाली एशियन आर्म बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ है।