गन्नौर के गांव भोगीपुर स्थित फार्म हाउस में खुंभी और अन्य कोई खाद्य पदार्थ खाने से चार लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत खानपुर मेडिकल कालेज के अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो अन्य को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही बिसरा जांच के लिए भेज दिया है।
गांव भोगीपुर निवासी हरेंद्र, कामली, धर्मबीर व कोकी शुक्रवार शाम को गांव में स्थित खुंभी फार्म में गए। वहां पर उन्होंने खुंभी व अन्य खाद्य पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह उल्टियां करने लगे। तबीयत को बिगड़ता देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खानपुर मेडिकल कालेज के अस्पताल में पहुंचाया। जहां हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं कामली में शनिवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं धर्मबीर व कोकी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बिसरा भी जांच के लिए मधुबन भेजा है। जिससे मौत के असल कारणों का पता लगा सकेगा। वहीं गांव में एक साथ दोनों की मौत से मातम का माहौल है।
खुंभी फार्म कोई खाद्य पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई। दो ही हालत गंभीर बनी हुई है। एक शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने फूड प्वाइजनिंग से मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बिसरा जांच को भेजा है। जिससे मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
-पूर्ण सिंह, चौकी प्रभारी, राजलुगढ़ी।