फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वकील पर हमले के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वकील अनिल आंतिल को लाठी-डंडों से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला समेत दो को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को अदालत में पेश किया गया तो वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वाकया 15 जनवरी का है। पुलिस में दर्ज अभियोग के अनुसार कामी रोड स्थित हनुमान नगर के रहने वाले वकील अनिल आंतिल सुबह अदालत जा रहे थे तो गली में उनका विवाद हो गया। उस दिन गली में एक घोड़ा गाड़ी आ गई तो उनकी कार को निकलने का रास्ता नहीं मिला।
कहासुनी के बाद वक कोर्ट चले गए और शाम को लौटे तो भीड़ ने घेरकर लाठी-डंडों से उन्हें घायल कर दिया। साथ ही कार में भी तोड़फोड़ की। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ऋषि कॉलोनी के विश्राम और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक दलजीत ने बताया कि विश्राम और जिले की एक महिला को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें